
संत रविदास जयंती के जिला स्तरीय कलश पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
सारंगढ़ । छग शासन के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी का गुरुवार 27 अगस्त को सारंगढ़ आगमन हो रहा है। वे संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कलश पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति स्थल पर दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। बड़ी संख्या में अनुयायियों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने सभी जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण है।









