छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जो कचरा फैलाता है उससे साफ कराएं साफ नहीं करे तो जुर्माना करें – कलेक्टर डॉ संजय*

सारंगढ़ । कलेक्टर एवं प्रशासक नपा परिषद डॉ संजय कन्नौजे ने तुर्की तालाब के गार्डन का आकस्मिक निरीक्षण किये ।उन्होंने कहा कि – आज हमारा गांव, शहर को साफ करने में जब स्थानीय जन मानस सहयोग करेंगे तो निश्चित ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला स्वच्छ होगा । डॉ. कन्नौजे ने सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र को निर्देश दिए कि – तालाब किनारे रेलिंग, व्यायाम उपकरण और झूला आदि को जहां मरम्मत और वेल्डिंग से ठीक किया जा सकता है उसे ठीक करो और मुख्य स्थानों में लाइट की व्यवस्था करें । ऐसे कबाड़ नुमा सभी चीजों को यहां से ले जाकर शिफ्ट करो। दीवार का रंगरोगन करें । कलेक्टर ने गुपचुप ठेला संचालकों के द्वारा तालाब में किए गए कचरा को उन्हीं से साफ कराने या साफ नहीं करने पर जुर्माना वसूली करने के निर्देश दिए कि – जो शहर में कचरा फैलाता है उससे ही साफ कराएं, नहीं करे तो जुर्माना की सख्त कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button