
भारत माता चौक में लगा कैंप
मल्टीपरपस स्कूल के छात्रों को दी गई टिप्स
सारंगढ़ – सारंगढ़ बइलआईगढ़ पुलिस इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही हैं जिसके तहत पुलिस प्रशासन लोगों को सड़क सुरक्षा की टिप्स बता रही हैं कल सारंगढ़ सिटी कोतवाली की स्पेशल टीम द्वारा यहां भारत माता चौक में कैंप लगा कर सड़क सुरक्षा सप्ताह की टिप्स लोगों को दी गई वहीं स्थानीय मल्टीपरपस स्कूल में भी छात्रों को सड़क सुरक्षा के संबंध में समुचित जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा के साथ ही यातायात के नियम कानूनों को विस्तार से समझाया गया।














