छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
भूमिहीन 15 मजदूरों को दस-दस हजार रूपया वितरीत,अब तक कुल 19233 भूमिहीन मजदूर हो चुके लाभान्वित

सारंगढ – जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सारंगढ़ में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना कार्यक्रम में 15 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके खातों में ₹10,000 की राशि डीबीटी से अंतरित की गई। जिले में अब तक 19,233 हितग्राही लाभान्वित हो चुके हैं। जनपद पंचायत में आयोजित उक्त कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ममता राजू सिंह के साथ ही भारी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।














