छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला प्रशासन की दोहरी नीति उजागर! होटल पर छापा, लेकिन जिला पंचायत के प्रशिक्षण में धड़ल्ले से जल रहे घरेलू सिलेंडर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन इन दिनों सख्त कार्रवाई का दावा कर रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में शहर के कुछ होटलों में छापामार कार्रवाई कर 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इससे आम उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति प्रभावित होती है। लेकिन दूसरी ओर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के बिहान विभाग द्वारा आयोजित आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में लोगों के लिए खाना बनाने में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कथित सख्ती पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गैस की आपूर्ति बाधित न हो और जमाखोरी या दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए एस्मा (ESMA) लागू किए जाने की बात कही गई थी।इसके बावजूद यदि सरकारी विभागों में ही नियमों की अनदेखी हो रही है, तो इसे प्रशासनिक दोहरे मापदंड के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि होटल और छोटे व्यवसायियों पर कार्रवाई हो सकती है, तो सरकारी विभागों पर भी समान नियम लागू होने चाहिए।फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग प्रशासन से इस पर स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं या फिर सरकारी विभागों पर भी समान रूप से लागू होंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button