छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

छोटे जगह, असीमित ग्राहक और सिंगल काउंटर से ग्राहको को हो रही भारी समस्या।

*पीने के पानी की भी कोई व्यव्स्था नही और ना ही कोई पार्किंग की व्यवस्था*

सारंगढ़ – जिला बनने के तीन वर्ष पूरे होने को महज कुछ दिन बाकी है लेकीन सारंगढ़ की जनता जिला मुख्यालय में मिलने वाली सुविधाओं से आजतक वंचित ही रही है, हम बात कर रहें जिला मुख्यालय में स्थित पोस्ट ऑफिस की जहा जिला बनने के बाद भी कोई भी अतिरिक्त सुविधा ग्राहकों को मिली ।
ना ही सारंगढ़ के पोस्ट ऑफिस में कर्मचारियों की वृद्धि हुई, ना ही कार्यालय परिसर का कोई विस्तार हुआ और ना ही कोई पार्किंग स्थल की व्यस्था हुई बल्कि एक सीमित काउंटर से असीमित ग्राहकों को घंटे लाइन में लगने से सारंगढ़ के पोस्ट ऑफिस से आश्रित ग्राहक त्रस्त है।
आखिर क्यों सारंगढ़ पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी समस्याओं को उच्च अधिकारियों से चर्चा व पहल नही करते ?
आखिर क्यों जिला मुख्यालय में स्थित पोस्ट ऑफिस में ग्राहकों की कोई सुविधा हेतु जैसे भवन विस्तार, पार्किंग, अतिरिक्त कर्मचारी व ग्राहकों को पर्याप्त सुविधा की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button