छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

निःशुल्क संचालित सार बिला अकादमी कोचिंग छात्राओं का भविष्य अंधेरे में

सारंगढ़। जिला प्रशासन द्वारा सत्र 23-24 में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए, युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी करवाने हेतु सारबिला अकादमी सारंगढ़ संस्थान का विगत 1 जून 2023 से सफलता पूर्वक संचालन कर रहा है। जिसकी अवधि प्रारंभ में 10 माह अर्थात 31 मार्च 2024 तक है। आगामी लोक सभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के कारण संस्थान को मार्च माह में नवीन स्वीकृति नहीं मिल पायेगी । जिससे हजारों छात्र – छात्राओ की पढ़ाई प्रभावित होगी एवं उनका स्वर्णिम भविष्य निर्माण का सपना अधूरा रह जायेगा । उनके अधूरे सपनों को पूरा कर सकते हैं तो जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर महोदय उनके साथ ही साथ जिला परियोजना निदेशक की भूमिका भी सराहनीय होगी , बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए ।

सारबिला अकादमी के संदर्भ में निम्न जानकारियों है,जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के तीनों विकासखण्ड सारंगढ मुख्य ब्रांच व उपब्राँच भटगाँव , बरमकेला में संचालित है। कुल 2351 की संख्या में पंजीकृत छात्र छात्राएँ लाभान्वित हो रहे हैं, जो कि – अति निम्न एवं गरीब परिवार से है। जो बड़े शहरों में जाकर ऐसे कोचिंग संस्थानों से लाभ ले पानें में सक्षम नहीं है । यह संस्थान उनके भविष्य एवं परिवार के लिये लाभप्रद है । इस संस्था ने गत वर्ष में बहुत सारी उपलब्धियाँ प्राप्त की है। जिसमें शिक्षक, कार्यालय सहायक व पुलिस, सेना में चयनित हुए है। संस्थान में पड़ोसी जिलों के अभ्यर्थी भी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अतः हजारों छात्र- छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, सारबिला अकादमी संस्थान को निरंतर संचालित करनें हेतु अपना सहयोग प्रदान करनें का कष्ट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button