छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिला निर्माण एवं स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में किये गए विकास को लेकर उत्तरी जांगड़े मांग रही आशीर्वाद

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े का धुआंधार जनसंपर्क जारी

गांव-गांव में उत्तरी जांगड़े को मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

उत्तरी जांगड़े के जनसंपर्क के दौरान लोगों में उत्सव का माहौल

सारंगढ।आज कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने जेवरा,ठेलकाभाठा,बंजारी लाला धुर्वा,गुड़ेली ,टीमरलगा डोर टू डोर संघन जनसंपर्क किया और सभी वर्ग से आशीर्वाद लिया उनके प्रचार प्रसार के दौरान गांव में जगह-जगह पुष्प माला से स्वागत अभिनंदन हुआ उसके बाद चौक चौराहा में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई जिसमें श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने ग्राम वासियों को संबोधित किया और कहा कि सारंगढ़ विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने आप सब के आशीर्वाद के कारण मुझे दोबारा प्रत्याशी बनाया है और आप सबके बीच में दोबारा आशीर्वाद लेने आई हूं जिस तरह आप सब ने मुझे पूर्व में 102034 वोट देकर विधायक बनाया था इस तरह इस चुनाव में भी आप सब अधिक से अधिक आशीर्वाद देकर मुझे विजयी बनाएंगे क्योंकि हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है आप सबको पता है छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्ग के लिए कार्य कर रही हैं आज छत्तीसगढ़ खुशहाल है किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ के साथ-साथ 25 रुपये में धान खरीदी कर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को आगे बढाने का काम किया साथ ही गौठान के माध्यम से महिला समूह को आगे बढ़ाया आज महिलाएं गौठान के माध्यम से पैसा कमा रही है इसी के साथ बेरोजगारों को रोजगार साथ ही बेरोजगारी भत्ता और भूमिहीन परिवारों को सहायता राशि भी हमारी सरकार ने दी है आप सबको पता है पूर्व की भाजपा सरकार ने सारंगढ़ को जिला बनाने का वादा किया था लेकिन उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया हमारी सरकार जैसे ही बनी 3 साल के अंदर सारंगढ़ को जिले की सौगात मिली साथ ही साथ मैंने सारंगढ़ में महाविद्यालय, 200 बिस्तर अस्पताल एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलवाए जिससे सारंगढ़ के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा यही प्राप्त हो रही है साथ ही जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त होगा इस तरह हमारी सरकार सारंगढ़ के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी संपूर्ण विकास सारंगढ़ का होगा इसलिए आप सब दोबारा मुझ पर आशीर्वाद बनाकर विधायक चुने और प्रदेश में कांग्रेस के हाथ को मजबूत बनाएं तब जाकर पूरे क्षेत्र का विकास होगा छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भरोसा है ठीक उसी तरह आप सब है तो मुझे भी भरोसा है आप सब का आशीर्वाद मुझे लगातार मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा ऐसी मैं कामना करती हूं इसके बाद श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया और सभी वर्ग का आशीर्वाद लिया जहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग युवा महिलाओं ने उन्हें गले लगा कर अपना प्यार और आशीर्वाद भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button