छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*प्रधानमंत्री मोदी के अपील का असर* जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ई-रिक्शा से पहुंचे जिला पंचायत

सारंगढ़ – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईधन खर्च कम करने के अपील का असर यहां सारंगढ़ में भी दिखाई पड़ रही है यहां जिले मे बड़े पदो पर पदस्थ अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने आलीशान सरकारी वाहनो को अपने आवास में ही खड़ी कर बसो और ई-रिक्शा वाहनो के जरिये अपने कर्तव्य स्थलों पर जा रहे हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे भी प्रधानमंत्री मोदी जी के अपील का पालन करते हुये इन दिनो अपने लक्जरी कार को छोड़कर ई-रिक्शा में ही जिला पंचायत कार्यालय आना जाना कर ईधन का बचत कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे आज ई -रिक्शा से ही पुलिस मुख्यालय जिला पंचायत भी ई-रिक्शा से ही गये। साथ ही उन्होने भी लोगों से अपील किया कि वे भी अपना कार्य ई-रिक्शा या ईयो बाईक के जरिये संपन्न करें और पेट्रोल डीजल ईंधन की बचत करें।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे के इस बेमिसाल कार्य की सराहना क्षेत्रवासी मुक्तकंठ से कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button