छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जातिगत जनजातिगत जन गणना को लेकर यादव महासभा छग का जागरूकता कार्यकम

सारंगढ़। अभा वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष एवं शताब्दी समारोह समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में पूरे भारत में जनगणना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में छग में राज्य जनगणना आयुक्त को 31 जुलाई को ज्ञापन सौंपा गया था, उसके बाद संभाग आयुक्त रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया ।अभियान की अगली कड़ी में कलेक्टर्स को ज्ञापन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एसडी यादव के सानिध्य में महासभा सारंगढ़ की जिला इकाई द्वारा कलेक्टर सारंगढ़ को ज्ञापन देकर छग में निवासरत सभी उपवर्ग को एकीकृत कर यादव जाति में शामिल करने हेतु अनुरोध किया गया, इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एसडी यादव, प्रदेश सचिव गणेश यादव जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश यादव, उपाध्यक्ष जगमोहन यादव सतेंद्र बारगाह, अवधेश ठेठवार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button