
सारंगढ़ । मुड़पार (बड़े) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा, भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा श्रवणकर पुण्य लाभ अर्जित किया । श्रीमद् भागवत कथा में लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन के साथ जपं सदस्य रघुनाथ साहू, शशि कोमल पटेल, भैरव जाटवर, सतीश अजय सहित केई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। किसान नेता राकेश पटेल, किशन जायसवाल, अरविंद साहू सहित अनेक साथियों ने भी उपस्थित होकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया । सभी ने कथा व्यास के मुख से भगवानश्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण किया और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने आयोजक टीम की सराहना करते हुए कहा कि – इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और भक्ति भाव को बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी कार्य क्रम के अंत में समस्त आयोजक टीम को स्नेह भरा प्यार दिया गया और भगवान से प्रार्थना की गई कि इस प्रकार का कार्य क्रम निरंतर होता रहे, जिससे गांव में धर्म, संस्कृति और आपसी भाईचारा बना रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिला, बुजुर्ग व युवा उपस्थित रहे। सभी ने राधे-राधे का जयघोष कर कथा का आनंद लिया।



