छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

खैर लकड़ी के तस्कर के निवास में मिला 81 लाख

सारंगढ़ । जिले के सरसीवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार में पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खैर लकड़ी (तस्करी) के मामले में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से 81 लाख रुपये की भारी नकदी बरामद की है छग,ओडिशा क्षेत्र में लकड़ी तस्करी के मामले में आरोपी मनीष अग्रवाल को महासमुंद पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। फर्जी एनओसी और दस्तावेजों के आधार पर अवैध खैर लकड़ी परिवहन मामले की जांच के दौरान पुलिस मुड़पार स्थित उसके गृह ग्राम पहुंची।
महासमुंद पुलिस की टीम ने आरोपी के मकान में कई घंटों तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
तलाशी के दौरान मकान से 500 – 500 रुपये के नोटों के बंडल के रूप में कुल ₹81 लाख बरामद किए गए। पुलिस ने पूरी नगद राशि को जब्त कर लिया है और रकम से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस अब संपत्ति कुर्की और मामले के अन्य पहलुओं पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button