
सारंगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सारंगढ़ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर के शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक दिवस पर उन सम्मानित शिक्षकों को डायरी, पेन, रूमाल, फल देकर सम्मानित किया । इस दौरान केक प्रधान पार्टी का के द्वारा केक काटा गया । शिक्षकों ने भी हमारा फल और फूल देकर सम्मान किया। राधा कृष्ण बन के आए बालक बालिकाओं के द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति की गई । सभी ने उन्मुक्त मन से कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम में लागत 1 हजार, 7 शिक्षक सम्मानित हुए। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मधु केजरीवाल, सचिव बबीता केडिया, कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल, शीला गर्ग उपस्थित रहीं।









