
सारंगढ़ । विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला गोडिहारी में पदस्थ मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती नैना साहनी को रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित समारोह में शकुंतला फाउंडेशन छग रायपुर द्वारा आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एमजी सतीश कुमार पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एनके अग्रवाल, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स सतीश तौरानी एवं संस्थापक शकुंतला फाउंडेशन स्मिता सिंह के हाथों शिक्षिका श्रीमती नैना साहनी को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों, जनसेवा एवं समाज के विकास में महत्व पूर्ण योगदान हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके इस सम्मान हेतु विकासखंड सारंगढ़ एवं जिला सारंगढ़ के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई व शुभ कामनाएं दी है।









