छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ ब्रेकिंग: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को माजदा ने मारी टक्कर, 2 की मौत..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय पहुंचे अस्पताल..

सारंगढ़:
सी.पी.एम. कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ चावल से लदी एक तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 यात्रियों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार यात्री बागबहरा क्षेत्र के कचरा गांव (पतेरापाली, जिला महासमुंद) के रहने वाले हैं। सभी श्रद्धालु चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे पिकअप वाहन में लगभग 35 यात्री सवार थे।

चीख-पुकार के बीच राहत कार्य-

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल-

हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना, परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन को बेहतर इलाज व हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल 4 मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों की सटीक स्थिति पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button