छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षिका सुनीता यादव से विधायक उत्तरी जांगड़े ने की सौजन्य भेंट

सारंगढ़। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए चयनित सारंगढ़ की कुशल एवं समर्पित शिक्षिका सुनीता यादव जी से विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने विधायक निवास में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि सुनीता यादव जी की लगन, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के प्रति समर्पण ने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ सारंगढ़ क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका चयन शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य और वर्षों की मेहनत का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। सुनीता यादव जी की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य शिक्षकों एवं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।
विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी समर्पण और निष्ठा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देती रहें और विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा प्रदान करती रहें। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ,
शिक्षके डोलामणि पटेल,हेमलता पटेल व साथीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button