छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की सारंगढ़ जिला कांग्रेस में मनाई गई जयंती * कांग्रेसियों ने किया वृक्षारोपण और राजीव जी को नमन कर दी श्रद्धांजलि

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़ सारंगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के दिशा निर्देश एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में सारंगढ़ ब्लॉक एवं नगर कोसीर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने राजीव जी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए उन्हें नमन किया और कहा कि राजीव जी ने संचार क्रांति लाई युवाओं को 18 वर्ष में मतदान करने का अधिकार दिलाया उन्होंने एक सशक्त पंचायती राज की कल्पना की और पंचायती राज संगठन को मजबूत किया। वह विकसित भारत के स्वप्न दृष्टिया रहे। जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राजीव गांधी जी ने भारत देश के लिए अपना लहू बहाया है। उनके भाषणों में हमेशा सुनने को मिलता रहा कि अगर मेरे लहू का एक-एक कतरा भी देश के लिए काम आए तो वह कुर्बान है। राजीव जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे और युवा वर्ग को सशक्त शिक्षित बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजीव जी को आज हम सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करते हैं। उक्त अवसर पर कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में वृक्षारोपण किया।

उक्त अवसर पर विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, सूरज तिवारी प्रदेश प्रतिनिधि संजय दुबे पूर्व ब्लॉकअध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री, मंजूलता आनंद प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष, राधे जायसवाल जिला महामंत्री, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, अजय बंजारे नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष गण राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, शंकर चौहान मंडल प्रभारी, अश्वनी चंद्र शहर मंडल अध्यक्ष, शंकर चंद्र पार्षद प्रतिनिधि, राकेश जाटवर, रामेश्वर चंद्र आदि कांग्रेस जन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button