छत्तीसगढ़

गणेश राम निराला बने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, जर्जर भवन की मरम्मत और शिक्षक को मूल शाला में लौटाने का लिया निर्णय

बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय बिलाईगढ़ के समीप ग्राम पंचायत छपोरा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला छपोरा में 20 अगस्त 2026 को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गणेश राम निराला को अध्यक्ष एवं दिगम्बर हिरवानी को उपाध्यक्ष चुना गया। प्राथमिक शाला छपोरा के प्रधान पाठक यादराम हिरवानी को संयुक्त शाला का प्रभार सौंपा गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि छपोरा से बिना रिलीव हुए अन्यत्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोंदली में व्यवस्था के तहत गए शिक्षक भागवत प्रसाद देवांगन को तत्काल उनके मूल शाला में वापस लाया जाए। यदि उन्हें वापस नहीं लाया जाता है तो समिति के सदस्य जिला कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।
इसके साथ ही जर्जर होते जा रहे शाला भवन की मरम्मत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। समिति ने इस संबंध में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर भवन की मरम्मत कराने की मांग रखने का निर्णय लिया।
बैठक में ब्यास नारायण निराला, बृजदास मानिकपुरी, नरहरी दास मानिकपुरी, पुरुषोत्तम हिरवानी, दिगम्बर हिरवानी, गणेश निराला, मनीष हिरवानी, किशन हिरवानी, नरेंद्र हिरवानी, भानु प्रताप केवट, संतोष कुमार यादव, मेहतर केवट, रिंकू सिंह हिरवानी, नंद कुमार पटेल, रमा देवी महिलांगे, श्रीमती विंदेश्वरी कौशिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button