
सारंगढ़ । अभा अग्रवाल सम्मेलन छग प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार के तहत सारंगढ़ जिले में नई नियुक्ति की गई हैं। आशीष केडिया को जिला अध्यक्ष व अमन बोन्दिया जिला महामंत्री नियुक्त हुए जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने पदाधिकारीयों को बधाई व शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि – उनकी सक्रियता, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक कौशल के बल पर संगठन को नई ऊर्जा एवं सुदृढ़ता प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि – नए नेतृत्व में समाज हित के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी साथ ही संगठन को मजबूती मिलेगी । संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि आशीष केडिया व अमन बोन्दिया के नेतृत्व में सारंगढ़ जिले में अग्रवाल समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यों का विस्तार होगा। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल व गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए मंगल कामनाएं प्रेषित कियें हैं।














