
सारंगढ़ -केंद्र के नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 18 जून से 20 जून 2026 तक सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में पंजीकरण शिविर आयोजित हों रहे हैं। शिविर में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत योजना, पी एम आवास योजना,पी एम स्वनिधी योजना पेंशन योजना सहित अन्य समस्याओ का पंजीकरण व निराकरण उक्त शिविर के माध्यम से हीगी।इस शिविर का उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता भूवन लाल मिश्रा जगन्नाथ केसरवानी दुर्गा सिंह ठाकुर जिला पंचायत सभापति हरिहर प्रसाद जायसवाल सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।














