छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिजली दर वृध्दि को सरकार वापस लेवें – “‘ उप्र सरकार की तरह स्मार्ट मीटर वापस ले सरकार – चातुरी नंद

सारंगढ़ । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरी नंद स्मार्ट मीटर और बिजली दर में वृद्धि को लेकर प्रेस वार्ता करने पहुंची औपचारिक परिचय होने के उपरांत विधायक चातुरी नंद ने कहा कि – बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार है। बिजली के दाम पांचवी बार बढ़ाये जाने का विरोध कांग्रेस करती है।भाजपा सरकार ने इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी किया है। भाजपा सरकार ने किसानों को भी नहीं बख्शा कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। पहले से ही बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। सरकार उसमें राहत देने के बजाय बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है।

हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 % विद्युत ईधन अधि भार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोत्तरी किया था। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढोत्तरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी ।
भाजपा से सरकार नहीं संभल रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के बाद पांच बार बिजली के दाम बढ़ाया जाना जनता पर बोझ है।
सरकार का बिजली विभाग उपभोक्ता को बिल के नाम पर लूटने में लगा है । पिछले कुछ महिनों से बिजली के बिल तीन से चार गुना आ रहे है।

उपभोक्ताओं को एक ही माह में ऑनलाइन, ऑफ लाइन में अलग बिल भेजा जा रहा है। बिजली के खपत का अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ा दिया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका अनुबंध भार नहीं बढ़ाया जा सकता।
स्मार्ट मीटर से खपत बढ़ा कर फिर खपत ज्यादा होने का हवाला देकर अनुबंध भार बढ़ा दिया जा रहा है और एग्रीमेंट से अधिक खपत की बात कर बढ़े अनुबंध भार के आधार पर अर्थदंड जोड़कर बिजली के बिल भेजे जा रहे है।

विधायक मैम आप बताएंगी कि – यह विभाग ही मंत्री विहिन है ? जोगी जी के कार्यकाल में धनेश पाटिला विद्युत मंत्री थे,रमन सिंह, भूपेश बघेल, विष्णु देव साय इस विभाग को संभाल कर बैठे थे और हैं ? क्या जुलाई में होने वाले विधानसभा में इस विषय को लेकर आप प्रश्न करेंगी ? जी करूंगी, अप्रत्यक्ष रूप से इसे मलाईदार विभाग कहा जा सकता है जिसे स्वयं सीएम संभालते हैं? इस विषय पर मैं कुछ नहीं कहना चाहती । प्रेस वार्ता में विधायक चातुरी नंद के साथ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरें, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, डीडीसी विनोद भारद्वाज, नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, सरिता गोपाल, मंजूलता आनंद, संजय दुबे, सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, उमेश केसरवानी, राधेश्याम जायसवाल के साथ ही साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन गोल्डी नायक कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button