छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिजली बिल स्मार्ट मीटर की समस्यां को ले कांग्रेस का जनसंवाद

बिलाईगढ़। – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम भंडोरा में बिजली बिलों में लगातार हो रही वृद्धि एवं स्मार्ट मीटर से जुड़ी आम जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद कार्यक्रमआयोजित किया गया। ब्लॉक कांक बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन के नेतृत्व में आयोजितकार्यक्रम में मंडल कांग्रेस कमेटी पुरगांव के अध्यक्ष अरविंद मनोहर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिकांक के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन की उपस्थिति में किसान, मजदूर, महिलाएं एवं आम ग्रामीणों ने बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, बिजली खपत एवं बिलों में आ रही अनियमितताओं से जुड़ी अपनी समस्याएं कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखीं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ता और जनता के बीच मजबूत संबंध हैं। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीण की समस्या सुननी चाहिए और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना चाहिए । संगठन मजबूत बनाने पर भी हुई चर्चा इसी दौरान ग्राम भंडोरा में पुरगांव मंडल कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस की गतिविधियों को सक्रिय करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस कमेटी पुरगांव के अध्यक्ष अरविंद मनोहर के मंडल अंतर्गत ग्राम भंडोरा में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही ।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के हित एवं अधिकारों के लिए कांग्रेस की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। ग्रामीणों से प्राप्त बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों को संकलित कर उचित स्तर पर रखने व आवश्यक कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button