छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*हरदी के सुशासन शिविर में 6 महिला स्वसहायता समूह को 6-6 लाख का चेक वितरण किया गया*

*हितग्राहियों को राशन कार्ड, उज्ज्वला गैस, कृषि आदान, पीएम आवास प्रमाण पत्र वितरित*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 मई 2026/ कलेक्टर पदमिनी भोई साहू की अध्यक्षता में सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरदी के हाईस्कूल प्रांगण में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य लता लक्ष्मे, विनोद भारद्वाज सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे। लता लक्ष्मे ने पेयजल समस्या का निराकरण करने और विनोद भारद्वाज ने सभी विभागों के अधिकारियों को कहा कि पात्र हितग्राहियों को शत्-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस क्लस्टर जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल गांवों के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतवार अपने आवेदन का पंजीयन कराया। शिविर में स्वास्थ्य, आयुष और पशुधन विभाग द्वारा उपचार की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा कुल 30 लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक, 6 महिला स्वसहायता समूह को 6-6 लाख का वितरण किया गया, इसमें स्वसहायता समूह उज्ज्वला रेड़ा, गुरूवारी हरदी, खुशी चुरेला, मां शारदा अमेठी और स्वागत चुरेला शामिल है। इसी तरह राशन कार्ड, पीएम उज्ज्वला योजना, कृषि आदान, पीएम आवास ग्रामीण पूर्णता प्रमाण पत्र के साथ-साथ गर्भवती माताओं का गोदभराई रस्म एवं शिशुओं का अन्न प्रासन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इसमें कृषि, महिला एवं बाल विकास, पशुधन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, रेशम पालन, श्रम विभाग आदि शामिल थे। इसी क्रम में लखपति दीदियों ने भी बिहान समूह से कैसे लखपति बनीं और कौन से काम से लखपति बने उनकी कहानी बयां की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button