छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘टीबी मुक्त भारत’ 100 दिवसीय अभियान सफल*

*स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्यों से अधिक हासिल की उपलब्धि*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 जुलाई 2026/ जिले को ‘टीबी मुक्त’ बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ‘टीबी मुक्त भारत’ 100 दिवसीय विशेष अभियान उल्लेखनीय रूप से सफल रहा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के विशेष मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पुष्पेंद्र वैष्णव के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से संचालित इस अभियान ने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ कई मापदंडों में शत-प्रतिशत से अधिक उपलब्धि दर्ज की।

अभियान के तहत जिले के 70 उच्च जोखिम वाले चिन्हित ग्रामों को प्राथमिकता देते हुए सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 7,000 से अधिक लोगों की निःशुल्क डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया, जिससे संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान सुनिश्चित हो सकी।

टीबी की सटीक और त्वरित जांच के लिए आधुनिक ट्रूनेट तकनीक का उपयोग किया गया। अभियान के दौरान 956 संदिग्ध मरीजों के बलगम नमूनों की जांच की गई। जांच में टीबी संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को तत्काल उपचार से जोड़ा गया। वहीं, नाट जांच के लक्ष्य की भी शत-प्रतिशत पूर्ति कर विभाग ने उपचार प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी।

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान एक्स-रे मशीन की उपयोगिता में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 143 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए विभाग ने अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों, कॉलेजों तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई, जिससे अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचा।

स्वास्थ्य विभाग का यह सफल अभियान जिले को ‘टीबी मुक्त’ बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button