छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अपहृत बालिका दस्तयाब करने में कोसीर पुलिस की बड़ी सफलता

सारंगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के आदेश,अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देश तथा अनुविभागिय पुलिस अधिकारी श्रीमती स्नेहिल साहु के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारियो को अपहृत बालिका/बालक के शीघ्र पता तलाश करने का आदेश दिया गया था। जिसके परिपालन में लगातार पता तलाश कर कोसीर पुलिस ने बालिका को दस्तयाब किया । 01 मई 26 को 14 साल की बच्ची अपने घर से, अपने 2 छोटे भाईयों के साथ चावल खरीदने निकली थी, जिनमें दोनों भाई 4 मई 26 को घर वापस आ गए लेकिन बालिका वापस नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पता तलाश जारी किया जिसे आज सहीं सलामत वापस ला कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनिता बंजारे, प्रआ चंद्रपाल महंत प्रआ जयराम साहु, आर अमित दिव्य, आर पोषेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button