छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*ड्रग इंस्पेक्टर संतोषी राज, सविता रानी और कौशल साहू की टीम ने सारंगढ़ में की जांच*

सारंगढ़ -बिलाईगढ़, 30 अप्रैल 2026/ सही दवा शुद्ध आहार अभियान के तहत नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन मे जिले के औषधि निरीक्षक संतोषी राज, सविता रानी, कौशल साहू द्वारा राजस्व टीम एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से सारंगढ़ मे कॉस्मेटिक शॉप प्रियंका श्रृंगार सदन, अभिषेक इंटरप्राइजेस, अग्रवाल एजेंसी एवं 02 मेडिकल स्टोर्स एवम् बरमकेला मे 3 कॉस्मेटिक शॉप खुशबु जनरल स्टोर्स, अन्नपूर्णा फैंसी स्टोर्स, मां शारदा एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी फर्मो को सामग्री का क्रय बिल संधारित करने एवं अनाधिकृत एजेंसी से प्रशाधन सामग्री क्रय नहीं करने निर्देशित किया गया तथा अवसान तिथि के प्रसाधन सामग्री को विक्रय नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button