छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*1 मई को होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 30 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संचालन की बैठक कलेक्ट्रेट सारंगढ़ के सभागृह में आयोजित की गई।
जिले में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 मई से 21 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इंडोर स्टेडियम में खेलभाठा मैदान और इनडोर स्टेडियम में किया जायेगा। इसमें छह खेल कराटे, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, योग को शामिल किया गया है। विभाग द्वारा खेल सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। यह खेल प्रशिक्षण सुबह 5.30 से 8.30 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक दिया जाएगा। इसमें जूनियर, सब जूनियर बालक बालिका प्रवेश ले सकते हैं। आयु प्रमाण पत्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अंकसूची को मान्य किया जाएगा।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल प्रशिक्षक पीटीआई और वरिष्ठ खिलाड़ी इन खेलों से जो संबंधित और अच्छे जानकार है, वे बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर मोहम्मद खलील, गोल्डी नायक, त्रिलोक मैत्री, सौरभ यादव, विजेंद्र गुड्डू एवं नन्हे खिलाड़ी विशेष रूप से शामिल रहे। इस संबंध में जानकारी के लिए 9977115799 सहायक खेल अधिकारी कौशल ठेठवार से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button