छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सड़के सूनी, बाजार में सन्नाटा — पारा 44 डिग्री पार

सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पहली बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है । लगातार बढ़ते तापमान के कारण हालात बेहद कठिन हो गए हैं और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत की संभावना से इंनकार किया है।
जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तथा न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । सुबह 9:30 बजे से ही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया, वहीं दोपहर तक घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भीड़ ना के बराबर रही, दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे के बीच तेज धूप का असर चरम पर रहा, जबकि दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया । मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इधर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढकने, खासकर सिर और चेहरे की सुरक्षा करने की हिदायत दी गई है।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे और डाँ एफ आर निराला ने बढ़ती गर्मी के साथ डायरिया, मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने ताजा और स्वच्छ भोजन करने, पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी पीने व डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी और पानी से भरपूर फलों का सेवन करने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button