छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*ज्ञान भारतम् अभियान से सहेजी जाएगी पांडुलिपि – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*नागरिकों से कागज, लकड़ी, पत्थर, ताम्रपत्र में हस्तलिखित लिपियों की जानकारी देने कलेक्टर का आह्वान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रेस वार्ता में कहा कि ज्ञान भारतम् अभियान राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के तहत देश की अमूल्य पांडुलिपियों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना है। कलेक्टर ने नागरिकों से कागज, लकड़ी, पत्थर, ताम्रपत्र में हस्तलिखित लिपियों की जानकारी देने का आह्वान किया है।

डाँ संजय ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति, विज्ञान और दर्शन को संजोए रखने वाली पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत न केवल पांडुलिपियों के सर्वेक्षण और दस्तावेजी करण किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान के तहत ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जिसमें उपलब्ध पांडुलिपियों की तस्वीरें अपलोड करना अनिवार्य किया गया है ताकि उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। जिले में इस अभियान को गति देने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

पिछले दिनों कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बिहारी लाल साहू से उनके निवास चांटीपाली में मुलाकात कर पांडुलिपि संरक्षण पर विस्तृत चर्चा किया गया था। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से गांवों शहरों में छिपी दुर्लभ पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें संरक्षित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button