सारंगढ़ बिलाईगढ जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ रहे प्रभारी व जन सूचना अधिकारी देवराम यादव का महासमुन्द तबादला

रायगढ में पदस्थ सहायक संचालक जनसंपर्क गुलाब डड़सेना अब संभालेंगे सारबिला जनसंपर्क कार्यालय
सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में विगत कई वर्षों से जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ रहे जन सूचना अधिकार व प्रभारी जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ जिला देवराम यादव का महासमुन्द तबादला किया गया है तो वहीं रायगढ़ जिले के जनसंपर्क कार्यालय में बतौर सहायक संचालक जनसंपर्क अधिकारी पदस्थ रहे गुलाब डड़सेना अब सारंगढ़ बिलाईगढ जिला जनसंपर्क अधिकारी का कमान संभालेंगे यहां उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ बिलाईगढ जिला बनने के बाद से ही सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के जनसंपर्क कार्यालय अब तक बतौर प्रभारियों के भरोसे ही संचालित होता रहा है जिसमें वर्तमान में सारंगढ़ बिलाईगढ जिला में बतौर जन सूचना अधिकारी व प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदस्थ देवराम यादव के द्वारा जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व संभाला गया था लेकिन आज छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क संचालनालय द्वारा पूरे प्रदेश में जनसंपर्क विभाग में किए गए व्यापक रूप से फेरबदल में देवराम यादव को महासमुन्द जिला भेजा गया तो वहीं रायगढ़ में पदस्थ रहे गुलाब डड़सेना को सारंगढ़ बिलाईगढ जिला जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।
पत्रकारों से सीधा जुड़ाव व संवाद देवराम यादव की कार्यशैली का हिस्सा रहा।
सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में विगत कई वर्षों से जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदस्थ रहे देवराम यादव अपनी व्यवहार कुशलता और कार्यशैली से जहां जिला कलेक्टर के साथ ही पूरे जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई तो वहीं सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के समस्त पत्रकारों से चाहे वो प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया हो या फिर पोर्टल से जुड़े हुए पत्रकार हर एक से देवराम यादव का सीधा जुड़ाव व संवाद के अलावा जिले के पत्रकारों की कोई समस्या रहे व सभी को लेकर चलना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
आज उनके स्थांतरित होने की जानकारी मिलते ही जिले के पत्रकार बिरादरी में उनके द्वारा पत्रकारों के हित संवर्धन में किए गए कार्यों को लेकर उनके पूरे कार्यकाल को जिले के लिए एक उपल्ब्धि भरी कार्यकाल बताते हुए पत्रकारों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सारंगढ बिलाईगढ जिले में पदस्थापित रहने के दौरान पत्रकारों के हित संवर्धन में किए गए कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।









