
सारंगढ़ । सालर निवासी श्रीमती राधा देवी अग्रवाल (85 वर्ष) का सुबह 5 बजे उनके निज निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही ग्राम सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। वे स्व. सत्य नारायण अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं। वे अपने पीछे भरा – पूरा परिवार छोड़ गई। भाजपा नेता व पूर्व जपं सदस्य बिहारी अग्रवाल, व्यवसायी श्याम अग्रवाल, मुरारी, हरिया, किशन, राजकुमार , नंद किशोर एवं सुदामा अग्रवाल की पूज्य माता व पत्रकार भरत अग्रवाल, प्यारे अग्रवाल की भुआ थीं। राधा देवी अग्रवाल सनातन धर्म में गहरी आस्था रखने वाली, मृदुभाषी, सरल और मिलन सार व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका व्यवहार सभी के साथ आत्मीयता भरा रहता था, जिसके कारण वे क्षेत्र में सम्मानित थीं सालर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में ग्राम सालर सहित आसपास के ग्रामों के गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।



