छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

आदिम जाति विकास विभाग का नाम यथावत रखने की मांग

सारंगढ़। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के आह्वान पर जिला सारंगढ़ आदिवासी कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजाति कार्य विभाग किया गया है, जिससे प्रदेश भर के आदिवासी समाज की भावना को ठेस पहुंची है। सिदार ने कहा कि- आदिम जाति विकास विभाग का नाम आदिवासी समाज की पहचान ऐतिहासिक परंपरा और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है। सरकार को आदिवासी समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग का नाम यथावत रखना चाहिए। यदि नाम परिवर्तन किया जाता है तो आदिवासी कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिदार, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सिदार, जिला सह सचिव नीलांबर सिंह सिदार, ब्लॉक महामंत्री सियाराम बारिहा, राजेंद्र सिदार, गेंदलाल सिदार, पवन लाल बरिहा, शांति कुमार बरिहा, सोमनाथ सिदार, सुखसागर सिदार सहित जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button