छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

दिव्यांग, बुजुर्गों का सहारा बन रही सेवा भारती

सारंगढ़ । अंचल में ऐसे वर्ग जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं उन वर्गों को सेवाभारती सतीश यादव के द्वारा विकलांगों को कृत्रिम अंग व व्हीलचेयर निशुल्क वितरण किया जा रहा है । बुजुर्गों को कपड़े , राशन आदि उपलब्ध कराई जा रही है । शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण के अलावा समाजसेवी सतीश यादव दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं , सुविधाओं के बारे में जानकारी देने का काम भी करते हैं । इससे दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, कृत्रिम अंग आदि तकनीकि उपकरण निशुल्क प्राप्त हो जाता है। साथ ही प्रशिक्षण के बाद कई दिव्यांग अपना व्यवसाय कर रहे हैं। समाज सेवी सतीश यादव दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित कियें। दिव्यांग और गरीब बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली बाधा को दूर करने के साथ ही उन्होंने सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दिलवाई । बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण के तहत निशुल्क टाइपिग, कंप्यूटर टाइपिग, शार्टहैंड, सिलाई-कढ़ाई जैसी विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की । उनकी मेहनत का नतीजा है कि – आज दिव्यांगों को जीने की एक नई दिशा मिली ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button