छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे का क्षेत्र में तूफानी दौरा

सारंगढ़ -भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो – घर चलो अभियान” के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर जनसंवाद की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। घर-घर संपर्क और सीधा संवाद के माध्यम से वे न केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर भरोसे और विश्वास की एक नई कहानी भी गढ़ रहे हैं। सारंगढ – बिलाईगढ में भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, घर चलो अभियान” ने अब सुदूर वनांचल की धरती पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने गोमर्डा अभ्यारण के अंतिम छोर तक पहुंचकर न केवल भौगोलिक दूरी को पाटा, बल्कि सरकार और ग्रामीणों के बीच संवाद की खाई को भी भरने का प्रयास किया।

सालर मल्दा ‘ब’ मंडल के अंतर्गत आने वाले पठारीपाली, दबगांव, पिपरदा और मांजरमाटी जैसे दूरस्थ गांवों में जब जनप्रतिनिधियों की टीम पहुंची, तो यह केवल औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि घर-घर जाकर संवाद, समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में भरोसा जगाने का प्रयास था। अभियान के दौरान ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। खास बात यह रही कि टीम ने केवल योजनाओं का प्रचार ही नहीं किया, बल्कि यह भी जाना कि इन योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर पर कितना पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि कई योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। हितग्राहियों ने संतोष जताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

इस जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सामने आईं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। इससे ग्रामीणों में यह विश्वास मजबूत हुआ कि उनकी आवाज अब सीधे प्रशासन तक पहुंच रही है।

अभियान में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे और प्रभावी बना दिया। जनपद सदस्य राजेश सिदार, मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, युवा मोर्चा महामंत्री निलेश पटेल, जिला मंत्री भेषकुमार नायक, प्रचार-प्रसार जिला प्रमुख प्रतीक पटेल, शक्ति केंद्र प्रभारी भोजराम पटेल तथा अजा मोर्चा मंडल मंत्री मेघनाथ चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे।

*संगठन और सरकार के मध्य सेतु*- संजय भूषण

भाजपा नेता व जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने इस अभियान को संगठन और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु बताते हुए कहा कि यह अभियान केवल योजनाओं के प्रचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने और जमीनी हकीकत को समझने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। अभियान आगामी दिनों में भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा, जिससे विकास की रोशनी हर गांव, हर घर तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button