
सारंगढ़ । भाजपार्टी महिला मोर्चा की जिला इकाई में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने विमला कुर्रे को जिला महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी की अहम् जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ता में उत्साह का माहौल देखा गया । नियुक्ति के उपरांत विमला कुर्रे ने कहा कि – उनका प्रमुख लक्ष्य कोसीर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाना है जिसके लिए सतत प्रयास करना रहेगा। उन्होंने कहा कि – वे जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी ।उन्होंने यह भी कहा कि – जिला अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी । साथ ही कार्यालय के समस्त दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी । उनकी नियुक्ति से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।














