छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन

सारंगढ़।जुगतीराम धनानिया परिवार के सौजन्य से व छग प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच व भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के सहयोग से मारवाड़ी युवा मंच सारंगढ़ के तत्वावधान में अग्रसेन भवन सारंगढ़ में दिनांक 24, 25 एवं 26 को विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन किया गया । तीन दिवसीय इस शिविर में कुल 81 जरूरत मंदों का पंजीयन किया गया, जिसमें 45 लोगों को कृत्रिम पैर , 10 लोगों को कृत्रिम हाथ, 15 लोगों को बैसाखी , 6 लोगों को स्टीक , 5 लोगों को कान की मशीन प्रदान की गई । शिविर के दौरान भोजन की संपूर्ण व्यवस्था मारवाड़ी युवा मंच सारंगढ़ के द्वारा की गई । मारवाड़ी युवा मंच की पूरी टीम, सारंगढ़ के वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति में शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । शाखा अध्यक्ष कान्हा अग्रवाल , सचिव शिवम् गोयल , कोषाध्यक्ष मानस केडिया के साथ युवा मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button