छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न*

सारंगढ़ । श्रीमती ममता राजीव सिंह ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ अध्यक्ष जीवन दीप समिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुआ । जिसमें खण्ड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ डॉ आरएल सिदार मनोनीत सदस्य सदन लाल चौहान , ओमप्रकाश कुर्रे सचिव , प्रभारी अधिकारी गोड़़म पीएचई सारंगढ से व अन्य सदस्य गणों की उपस्थिति रही । अस्पताल में आने वाले मरीजों के अच्छे इलाज की सुविधा के लिए बहुत सारी विन्दुओं पर चर्चा किया गया । जीवन दीप समिति गोड़म के सामान्य सभा के सभी सदस्यों की सहमति से कार्य एवं क्रय कराने की स्वीकृति प्राप्त हुई और आवश्यक होने पर उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने का निर्देश दिए । उक्त बैठक में चिकित्सा अधिकारी डॉ रोशन पटेल, डॉ केएस पटेल, डॉ चंद्र पटेल, कन्हैया चंद्रा, दिलेश्वर साहू, स्टाफ नर्स अस्मिता देहरी, हीरा यादव, मुन्नी लाल, विक्टोरिया बर्मन, भगवान प्रसाद,रामेश्वर यादव उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button