छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*धान खरीदी को ले विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र*

सारंगढ़। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने ग्राम सुवर गुडा के कृषकों की मांग पर धान विक्रय हेतु प्रस्तावित धान खरीदी केन्द्र भड़िसार में यथावत रखने के लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि – मेरे विधान सभा क्षेत्र सारंगढ़ के ग्राम सुवरगुड़ा, ग्रापं देवगांव (पठारीपाली) तह. सारंगढ़, जिला सारंगढ़ के निवासीयों के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की पुर्नगठन योजना के अंतर्गत ग्राम सुवरगुड़ा के कृषको को धान विक्रय हेतु केड़ार में शामिल कर रहे है जिससे ग्राम सुवरगुड़ा के कृषकों को धान विक्रय के लिए अधिक दूरी तय करना पड़ता है। जिससे कृषक परेशान हो रहे है। अतः कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि ग्राम सुवरगुड़ा के कृषकों को धान विक्रय हेतु पूर्व में प्रस्तावित धान खरीदी केन्द्र भड़िसार में यथावत रखने की कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button