छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

केसरवानी समाज द्वारा गरबा महोत्सव सम्पन्न

सारंगढ़ । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केसरवानी भवन में तीनों समितियो के द्वारा गरबा उत्सव का शानदार कार्यक्रम किया गया । जिस में तीनों समिति ने कश्यप मुनि और दुर्गा माता की पूजा की। अध्यक्ष श्रीमती आभा नरेंद्र केसरवानी ने वहां उपस्थित सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी । हमारे बीच बनी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या का श्रीफल गिफ्ट देकर सम्मान किया गया। महिलाओं ने सामूहिक गरबा आयोजित किया । जिसमें सर्वप्रथम बच्चों द्वारा नवदुर्गा का रूप धर मनमोहक प्रस्तुति दी ।

बच्चों द्वारा देवी कालिका बनकर शंकर भगवान के ऊपर चरण स्पर्श वाली झांकी सभी का मन मोह लिया। लड़कों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से गरबा की प्रस्तुति दी गई । तरुण समिति की लड़कियों के द्वारा गरबा का चिट निकाला गया तत्पश्चात महिलाओं में नौ देवियां चिट के द्वारा चुनी गई व बेस्ट डांडिया वह बेस्ट ग्रुप का भी चिट निकाला गया ।‌ सामूहिक गरबा में एक बेस्ट गरबा क्वीन जिसमें श्रीमती सृष्टि , बेस्ट गरबा ड्रेस जिसमें श्रीमती तोषी गुप्ता ने बाजी जीती महिला समिति ने ढेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की । इसी बीच अचानक लाइट का चले जाना फिर भी सभी महिलाओं ने सामूहिक गरबा का भरपूर आनंद उठाया ।चिट द्वारा चुने गए सभी को गिफ्ट प्रदान किया गया ।
सभी लोगों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस
गरबा उत्सव कार्यक्रम के लिए अध्यक्ष श्रीमती आभा नरेंद्र, महामंत्री श्रीमती दीप माला सीताराम ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button