छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुये

सारंगढ़ । नगर के माने हुए जनसंघी गोपाल जी मठ के पूर्व अध्यक्ष , पंडरीया धर्मशाला के संचालक अध्यक्ष, पूर्व पार्षद स्व. श्री नकछेड़ प्रसाद केशरवानी जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर अलका ज्वेलर्स और पूजा ज्वेलर्स के संचालक देवेंद्र केसरवानी के परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे शामिल होकर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किए , साथ ही साथ सभी के लिए मंगल कामना कियें और श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर पुण्य के भागी बने । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय के साथ में कैलाश नायक जिला पंचायत सभापति , डॉक्टर हरिहर जायसवाल जिला सभापति , अजेश अग्रवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ , विकास मोनू थवाईत , दुर्गेश केसरवानी, वेदराम जागड़े , मनीष नायक, तरुण अग्रवाल , पुनीत चौहान , देवेंद्र नाथ नंदे , दीपक तिवारी ,शर्मा जी ,जय बानी भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button