छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा शासन में गौ माता की तस्करी अभी भी जारी,गौ तस्करों का सारंगढ़ में डेरा

आर एस एस कार्यकर्ताओं में नाराजगी

पिछले पच्चीस तीस वर्षों से चल रही है यह काला कारनामा

सारंगढ़ -छत्तीसगढ में भारतीय जनता पार्टी के शासन होने के बाद भी यहां गौ माता की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है,कल रात्रि सारंगढ़ के राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ आर. एस.एस. को सूचना मिली कि एक पिंक अप वाहन में गौ माता को भरकर पश्चिम बंगाल के बूचड़ खाने ले जाया जा रहा है,आर एस एस के कार्यकर्ता यह सूचना पाते ही ग्राम कोतरी की तरफ निकल गये और वहां गौ माता से भरी वाहन को रोक लिये वाहन में सवार गौ तस्कर में से तीन लोग वाहन को रोकने के बाद भाग गये वहीं एक गौ तस्कर को आर एस एस के कार्यकर्ता पकड़ कर पुलिस थाने में छोड़ दिये और पिंक अप वाहन में लदी नौ गौ माताओं को गौ गोठान में छोड़ दिये।पकड़े गये गौ तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
यहां गौरतलब हो कि सारंगढ़ क्षेत्र में पश्चिम बंगाल और असम के गौ तस्कर सक्रिय हैं और इस क्षेत्र से सारंगढ़ साप्ताहिक बाजार स्थित मवेशी बाजार से रशीद कटवा कर पशुओं की तस्करी को फलीभूत कर रहे हैं इन तस्करों को कोई पकड़ लिये तो वाहन से कूदकर फरार हो जाते हैं और पकड़ में नहीं आये तो अपने गंतव्य पहुंच जाते हैं,यह सिलसिला पिछले पच्चीस तीस वर्षों से चल रही है,सारंगढ़ के आर एस एस कार्यकर्ताओं ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी के सरकार होने के बाद भी क्षेत्र में चल रही पशुधन तस्करी पर नाराजगी ब्यक्त करते हुए इस काला कारनामे पर कठोर कार्यवाही की अपील प्रशासन से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button