धौराभाटा के बड़े गौटिया गोवर्धन सिंह पटेल के दशगात्र में शामिल हुए सांसद विधायक,पुत्र सालिकराम के साथ परिवार जनों ने दी श्रद्धांजली

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ के ग्राम धौराभाटा के बड़े गौटिया श्री गोवर्धन सिंह पटेल के स्वास्थ्यगत कारणों से निधन हो गया, जिनका आज दशगात्र कार्यक्रम उनके गृह निवास धौराभाटा में संपन्न हुआ। वे अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियो को छोड़ गए उनके पुत्र सालिक राम पटेल सारंगढ़ मार्केटिंग सोसायटी के सचिव पद पर पदस्थ है। उक्त दशगात्र कार्यक्रम में परिवार जन समाज प्रमुखों ने विधि विधान से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके दशगात्र कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार गणमान्य जन समाज प्रमुख बड़ी संख्या में शामिल हुए। जांजगीर चंपा के सांसद गुहाराम अजगल्ले जी, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी, जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, परमानंद पटेल, खेमराज पटेल, संजय दुबे, पुरुषोत्तम साहू, ध्वजाराम पटेल, बाबूलाल पटेल, चंद्र कुमार नेताम, सुभाष पटेल, के के साहू, तारकेश्वर नायक, गोल्डी नायक जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, दीपक थवाईत पत्रकार, मोहन नायक प्रकार, राजेश यादव पत्रकार, अधिवक्ता गण कुलदीप पटेल, मिश्रा जी, प्रकाश चौधरी, भोगेंद्र मनहर, अश्वनी चंद्र खेमराज सिदार, जाकिर खान, प्रेम नायक, मोहन नायक, राजू नायक मुन्ना नायक, वैभव नायक, दुर्गेश नायक, शैलेंद्र नायक, सुयश नायक, योगेश पटेल, सुभाष पटेल, परमानंद, धर्मेंद्र, चमरू सरपंच, सागर नेताम उपसरपंच, टोपलाल, चौहान जी पूर्व सरपंच, गुडेली के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में शामिल रहे।














