
अधिवक्ता संघ ने न्यायालय विभाग को दी शिकस्त तो कृषि विभाग ने अधिवक्ता संघ को रौंदा
शिक्षा जनपद व पुलिस विभाग ने स्वास्थ्य, हॉस्टल, जेल, विद्युत, पीएचई विभाग को दी शिकस्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ रियासत कालीन खेलभाटा स्टेडियम में अंतर राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के पश्चात विभागीय मैचों का महाकुंभ चल रहा है। जिसमें न्यायालय विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर पालिका, जनपद पंचायत, कृषि विभाग, पीएचई विभाग, विद्युत विभाग, कॉलेज प्रशासन मीडिया विभाग तहसील विभाग जैसी टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग मैंचो में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, जनपद पंचायत, कृषि विभाग जैसे टीम विजई होकर 2 राउंड में प्रवेश की। प्रथम मैच न्यायालय विभाग एवं अधिवक्ता संघ के मध्य हुआ। जिसमें न्यायधीश श्री शीलू सिंह और ध्रुवराज ग्वाल जी अधिवक्ता संघ से विजय तिवारी (अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सारंगढ) कुलदीप राज पटेल सचिव, क्रीड़ा सचिव धनेश लहरे, अधिवक्तागण दुलार पटेल आशीष मिश्रा, अश्वनी चंद्रा, शिवशंकर चौहान, संजू दीवान, रामायण बरेठ, भोगेन्द्र मनहर, खेम राज सिंह, हरिनाथ खूंटे, केशव जायसवाल, बसंत कुर्रे, जनक बरेठ, न्यायालयीन एकादस से रवि गिलहरे नाजिर, साहू, कौशल बिंझवार, विवेक सोमवार, हेमंत, सुधीर, राज खान, अन्य कर्मचारी खिलाड़ी गण उपस्थित हुए। न्यायालय विभाग में सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया मगर कांटे की टक्कर में अधिवक्ता संघ विजई हुई। जिन्हें मैन ऑफ द मैच से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। चिकित्सा विभाग से सोनू चौहान और मुकेश यादव, हॉस्टल विभाग से मनोज नायक, शिक्षा विभाग से अनिल व प्रमोद मेहर, नपा से कमल चौहान चाटू, संतोष पटेल, जनपद से गुलाब साहू, राज यादव, जेल से जेलर संदीप कश्यप, पुलिस विभाग से धनंजय, कृषि से जेपी गुप्ता, महेश जी, मैं उम्दा खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए भरसक प्रयास किया। उक्त मैंचो में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, जनपद पंचायत सारंगढ़, कृषि विभाग की टीमों ने दूसरे राउंड में बड़ी जीत दर्ज की है और वह क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है। 10 फरवरी से अंतर राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट की उम्दा टीमें शिरकत करेंगी। जिसमें झारखंड, रांची, संबलपुर झारसुगुड़ा रायपुर, सूरजपुर, भिलाई, कुंभली, अभनपुर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विविध जिलों की टीम खेलती हुई नजर आएंगे। संयोजक गोल्डी नायक
9300968084 ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों से उक्त मैंचो में बड़ी संख्या में उपस्थित की अपील की है।














