छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भारत व्यापार महोत्सव में छ.ग. के व्यापारियों की होगी सक्रिय भागीदारी – रतन शर्मा

बरमकेला। CAIT द्वारा भारत व्यापार प्रोत्साहन संगठन (ITPO) के सहयोग से 12 से 15 अगस्त 26 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारत व्यापार महोत्सव में छग के व्यापारियों की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कैट के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने जिले के व्यापारियों, उद्यमियों, एमएसएमई इकाइयों, स्टार्टअप एवं व्यापारिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में बिजनेस डेलीगेट के रूप में पंजीयन कराने का आह्वान किया है।

जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि – प्रदेश कार्यालय में कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में आयोजित बैठक के साथ ही प्रदेश भर में बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया गया, जिसमें पहले ही दिन व्यापारियों ने उत्साह पूर्वक पंजीयन कराया।
उन्होंने कहा कि- भारत व्यापार महोत्सव व्यापार, उद्योग, नवाचार एवं उद्यमिता का राष्ट्रीय मंच है, जहाँ देश-विदेश के उद्योगपति, निर्माता, वितरक, आयातक-निर्यातक, निवेशक एवं स्टार्टअप एक साथ जुटेंगे। इस महोत्सव में भाग लेने वाले व्यापारियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस नेटवर्किंग, बी-टू-बी मीटिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक तकनीकों, डिजिटल बिजनेस मॉडल, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, निवेश एवं व्यापार विस्तार से जुड़ी नई संभावनाओं की जानकारी प्राप्त होगी।

रतन शर्मा ने कहा कि-यह आयोजन व्यापारियों के लिए अपने व्यवसाय को नई दिशा देने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने जिले के सभी व्यापारी संगठनों, उद्योगों, युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स से अपील की कि वे भी चाहे तों इसमें पंजीयन कराकर इस ऐतिहासिक व्यापारिक महोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं । उन्होंने बताया कि – कैट प्रदेश इकाई द्वारा व्यापारियों के पंजीयन एवं सहभागिता के लिए आवश्यक समन्वय किया जा रहा है, जिस से छग के अधिकाधिक व्यापारी इस राष्ट्रीय आयोजन का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button