छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*अग्रसेन जयंती समापन समारोह संपन्न*

समाज की मजबूती आपसी सहयोग व परस्पर विश्वास से ही है – नंदकिशोर

सारंगढ़ । नगर के अग्रसेन भवन में अग्रसेन जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुई थी , जिस कार्यक्रम के समापन समारोह , पुरस्कार वितरण के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए । पूर्व जिपं अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, अग्रसेन सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर केजरीवाल , नंदकिशोर गोयल , महेंद्र अग्रवाल, रमेश केडिया, दिनेश धनानियां , वही अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के साथ नत्थू केडिया , गोपाल केडिया, राजू गोयल, सुभाष केजडीवाल , बबलू केडिया , सौरभ केडिया , के द्वारा महाराजा अग्रसेन के छाया चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियें । इस कार्यक्रम के दौरान अभा मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य व्यवस्था को पूरी तरह से संभालने में सफल रहे । मा. युवा मंच के अध्यक्ष कान्हा अग्रवाल ने कहा की पुरस्कार वितरण से पूर्व तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं पुरस्कार वितरण के साथ ही साथ अल्कोहल की व्यवस्था की गई है ।

अजेश अग्रवाल ने कहा कि – आज हम सब यहां अग्रसेन जयंती की समापन अवसर पर एकत्र हुए हैं । सबसे पहले मैं महाराज अग्रसेन जी को नमन करता हूं जिनके जीवन मूल्य ने समाज को एक नई दिशा दी । नंद किशोर केजरीवाल ने कहा कि – आज के बदलते समय में हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने की सबसे अधिक आवश्यकता है यदि हम एक दूसरे के साथ सहयोग करें , जरूरतमंदों की मदद करें , शिक्षा व संस्कारों को प्राथमिकता दें तो समाज स्वत: उन्नति करेगा । नंदकिशोर गोयल ने कहा कि – मैं विशेष रूप से युवाओं से कहना चाहता हूं कि – वें अग्रसेन जी के त्याग, परोपकार और आत्म निर्भरता के मार्ग पर चले यही सच्ची अग्रसेनजी की जयंती होगी । महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि – प्रजातंत्र का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन ने किया था , उन्होंने एक ईंट और एक सिक्के के माध्यम से समाज में वसुधैव कुटुंबकम का नारा दिया । पुरस्कार वितरण पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा अग्रवाल सभा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button