छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ नगर के विभिन्न देवालयों में पहुंचकर की पूजा अर्चना

सारंगढ़।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ नगर के छोटे मठपारा एवं छोटे मठ स्थित भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवम नगर के बड़े मठ पारा एवं पालिका के बगल में स्थित भगवान राधा कृष्ण के मंदिर में जन्मोत्सव के अवसर पर मत्था टेक आशीर्वाद ली और पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र व नगरवासियों एवं भक्त जनों के लिए मंगल कामना किये इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सरिता गोपाल, श्रीमती सरिता चन्द्रा,आयोजन परिवार एवं भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।














