छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा सारंगढ़ में फुटबॉल मैच व वृक्षारोपण कार्यक्रम

मैच के पूर्व युवा करेंगे कराटे का प्रदर्शन, बेटियो की सुरक्षा पर देंगे शिक्षा

जीवन में खेल खिलाड़ी को आमजन से बनाता है अलग व अनुशासित – गोल्डी नायक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 अगस्त 2023/ *भारतीय हॉकी खिलाड़ी श्री ध्यानचंद जी के जन्मदिन 29 अगस्त के सम्मान में घोषित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन जी के दिशा निर्देश पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में सद्भावना फुटबॉल मैच एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम खेल भाटा स्टेडियम सारंगढ़ में 29 अगस्त 2023 को दोपहर 3:30 बजे से विविध खेलों के खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवम सहयोगियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती “उत्तरी गणपत जांगड़े” विधायक सारंगढ़ अतिविशिष्ट अतिथि गण श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग सारंगढ़, पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य, अरुण मालाकार जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्रीमती सोनी अजय बंजारे अध्यक्ष नगर पालिका सारंगढ़, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष सारंगढ़, श्रीमती अनिका भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, श्रीमती तुलसी विजय बसंत सभापति जिला पंचायत, श्रीमती विलास सारथी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सीता चिंता पटेल जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती वैजयंती लहरे जिला पंचायत सदस्य, कैलाश शक्राजीत नायक जिला पंचायत सदस्य, संजय दुबे शास महावि जनभागीदारी अध्यक्ष, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, सुनीता विष्णु चंद्र ब्लॉक अध्यक्ष उलखर कोसीर, गोल्डी नायक जिलाध्यक्ष कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला, शेख कासिम सर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के गरिमामयी आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा।*

*सारंगढ़ खेल व खिलाड़ियों को मजबूत बनाने, उनका उत्साह वर्धन करने और खेल दिवस को सफल बनाने के लिए
अश्वनी चंद्रा (अधिवक्ता, खेल प्रशिक्षक), विजेंद्र गुड्डू यादव (कराटे मास्टर ट्रेनर) छत्तीसगढ़ कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल जनप्रतिनिधि अधिकारी खेल प्रशिक्षक खिलाड़ी समाजसेवी मीडिया और खेल सहयोगियों को बड़ी संख्या में उपस्थित की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button