
सारंगढ – बिलासपुर उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्देशानुसार आज सारंगढ़ अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा क़ानून लागू करने की माँग को लेकर धरना एवम् रैली प्रदर्शन किया। सारंगढ़ ज़िला अधिवक्ता संघ द्वारा सर्वप्रथम न्यायालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना का आव्हान किया गया तत्पश्चात् न्यायालय परिसर से पैदल मार्च करते हुए गढ़ चौक, बाज़ार चौक, तहसील ऑफिस होते हुए भारत माता चौक में भारत माता के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए ज़िला कलेक्ट्रेट पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।रैली का नेतृत्व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी कर रहे थे।और इस रैली प्रदर्शन में संघ के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे।














