छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

चखना दुचखना दुकान में विवाद के दौरान युवक के साथ मारपीट*डंडे, लोहे की रॉड से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण व कानून- व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल, एसडी ओपी गोविन्द सिंह दीवान केमार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोसीर सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में थाना कोसीर पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 27 अगस्त 26 की रात्रि लगभग 09:30 बजे ग्राम कोसीर निवासी प्रार्थी लखन लहरे अपने दोस्त मनोज कुमार सुमन के साथ जितेंद्र महिलाने की चखना दुकान में गया था। वहां राकेश टंडन, राजकुमार टंडन एवं श्यामलाल कोसले पहले से मौजूद थे। इसी दौरान शराब के पैसे के लेन-देन को लेकर राकेश टंडन का दुकान संचालक जितेंद्र महिलाने एवं प्रकाश बंजारे से विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज किए जाने पर मनोज कुमार सुमन द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपीगण आक्रोशित हो गए। आरोप है कि जितेंद्र महिलाने ने डंडे तथा शिवनंदन महिलाने ने लोहे की रॉड से मनोज कुमार सुमन के साथ मारपीट की, जबकि प्रकाश बंजारे द्वारा भी हाथ-मुक्के से मारपीट की गई। मारपीट में मनोज कुमार सुमन के सिर, हाथ एवं पैर में चोट आई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच- बचाव कर उसे बचाया। घटना के संबंध में प्रार्थी लखन लहरे की रिपोर्ट पर थाना कोसीर में अपराध क्रमांक 121/ 26 धारा 110, 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button