
सारंगढ। मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल में सत्र 25 – 26 की 12 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फाउंडर व प्राचार्य डॉ. रितेश केशरवानी के नेतृत्व एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ. तोषी गुप्ता के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट पहचान को पुनः सिद्ध किया है।विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक अर्जित करना केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह परिणाम संस्था की सु व्यवस्थित शैक्षणिक व्यवस्था अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रमाण है। विद्यालय की छात्रा खुशी अग्रवाल ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, आयुष अग्रवाल ने 94.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा ऋतिमा चंद्र व माही केशरवानी ने 94% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त रिया अग्रवाल ने 93.4 % , मुतुकुंडू वर्षिनी रेड्डी ने 93% , अंश यादव ने 92.2 %, सिमरन अग्रवाल व आस्था अग्रवाल ने 92% तथा सिद्धि पटेल एवं आदर्श पटेल ने 91.2 % अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया ।
विद्यालय के कुल 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक , 18 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 27 विद्यार्थि ने 80 % से अधिक अंक प्राप्त किए । वहीं 43 विद्यार्थियों ने 75 % से अधिक एवं 54 विद्यार्थियों ने 70 & से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किय । सभी संकायों में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कॉमर्स संकाय में खुशी अग्रवाल ने 96 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि – आयुष अग्रवाल 94.2 % अंकों के साथ द्वितीय एवं रिया अग्रवाल 93. 4 % अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। बायोलॉजी संकाय में रितिमा चन्द्रा ने 94% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सिद्धि पटेल एवं आदर्श पटेल ने 91.2 % अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जान्सी चन्द्रा ने 89 % अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल कियें । मैथ्स संकाय में माही केशरवानी ने 94 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित की जबकि- वर्षिनी रेड्डी ने 93% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा भारती साहू ने 86.2% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का विशेष परिचय दिया। पेंटिंग विषय में सिद्धि पटेल ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की जबकि योगा में जानसी चंद्रा ने 99 अंक अर्जित किए। कथक में सोनाक्षी प्रधान, भारती साहू एवं दीक्षा रथ ने 98 अंक प्राप्त किए । हिंदुस्तानी संगीत गायन में रितिमा चंद्रा ने 97 अंक अर्जित किए । अंग्रेजी विषय में आयुष अग्रवाल, वर्षिनी रेड्डी, माही केशरवानी, रितु प्रधान एवं भारती साहू ने 95 अंक प्राप्त किए, वहीं हिंदी में सोनाक्षी प्रधान ने 98 अंक अर्जित किए। गणित में माही केशरवानी ने 97 अंक, जीवविज्ञान में आदर्श पटेल ने 97 अंक तथा इकोनॉमिक्स में खुशी अग्रवाल ने 97 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । बिजनेस स्टडी में आयुष अग्रवाल, रिया अग्रवाल एवं अंश यादव ने 97 अंक प्राप्त किए, जबकि अकाउंटेंसी में खुशी अग्रवाल एवं अंश यादव ने 93 अंक अर्जित किए । इसके अतिरिक्त फिजिकल एजुकेशन में भारती साहू ने 95 अंक, कंप्यूटर साइंस में माही केशरवानी ने 91% आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चैतन्य साहू ने 93% कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि – यह शानदार सफलता विद्यालय फाउंडर एवं प्राचार्य डॉ. रितेश केसरवानी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी शैक्षणिक योजना अनुशासित अध्ययन वातावरण का परिणाम है । बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों के लिए विशेष रणनीति अपनाई गई थी, जिसमें नियमित टेस्ट सीरीज़, माइक्रोएनालिसिस अतिरिक्त कक्षाएँ, विषयवार संदेह समाधान सत्र एवं व्यक्तिगत मार्ग दर्शन को विशेष महत्व दिया गया । प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी गई, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा और परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला । इस दौरान विद्यार्थियों के मानसिक सशक्ति करण एवं तनाव प्रबंधन हेतु नियमित काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच , समय प्रबंधन एवं परीक्षा के दबाव को संतुलित करने के लिए विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल डॉ. तोशी गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित किया गया जिसका सकारात्मक प्रभाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितेश केसरवानी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पित शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के विश्वास, सहयोग एवं प्रोत्साहन को देते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएँ दी । विद्यालय के कुल 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 18 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 27 विद्यार्थी ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 43 विद्यार्थियों ने 75 % से अधिक एवं 54 विद्यार्थियों ने 70 % से अधिक अंक अर्जित कर शानदार सफलता हासिल की है ।














